ePaper

Muzaffarpur News: शिक्षक हुए ATM फ्रॉड का शिकार, बदमाशों ने खाते से उड़ाए 1.60 लाख रुपये

Updated at : 02 Oct 2024 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
ATM Fraud

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में एक शिक्षक के साथ एटीएम फ्रॉड की वारदात हो गई. बदमाशों ने एटीएम कार्ड बदल उनके खाते से 1.60 लाख रुपये उड़ा लिए. उसमें से एक लाख 10 हजार की ऑनलाइन खरीदारी कर ली.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: एटीएम फ्रॉड गिरोह के बदमाशों ने मुजफ्फरपुर के एक शिक्षक रामएकबाल राय का एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1.60 लाख रुपये उड़ा लिये. घटना सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही लदौड़ा रोड स्थित एक एटीएम के पास की है.

बदले गए एटीएम कार्ड से बदमाश ने भारती श्री गारमेंट्स से एक लाख 10 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी भी की है. बाकी 50 हजार रुपये मझौलिया व भगवानपुर के अलग-अलग एटीएम से निकासी की. प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए बुधवार को शिक्षक साइबर थाने भी गए थे. लेकिन, मामला एटीएम फ्रॉड का होने के कारण उनको स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा गया.

कैसे किया गया फ्रॉड?

सदर पुलिस को दिये आवेदन में शिक्षक ने बताया कि वह मंगलवार को गोबरसही लदौड़ा रोड स्थित स्टेट बैंक के एटीएम से पैसा निकासी करने गए थे. वहां एटीएम से पैसा नहीं निकला तो वह पास में खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी मदद करने के बहाने से एटीएम कार्ड बदल लिया.

इसे भी पढ़ें: Smart Meter : बिजली चोरों ने ढूंढ निकाला स्मार्ट मीटर हैक करने का तरीका, बिजली विभाग ने पकड़ी इनकी तकनीक

9 बार में निकाले एक लाख 60 हजार

इसके बाद शिक्षक जैसे ही एटीएम से बाहर निकले बदमाशों ने उनके खाते से नौ बार में एक लाख 60 हजार रुपये की अवैध ढंग से निकासी कर ली. उन्हाेंने 1930 व नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करायी है.

इस वीडियो को भी देखें:

विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन