ePaper

कछुए गंगा में छोड़े जायेंगे, महिला जेल गयी

Updated at : 26 Jun 2024 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
कछुए गंगा में छोड़े जायेंगे, महिला जेल गयी

पूर्वांचल एक्सप्रेस ट्रेन से हो रही थी तस्करी

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. पूर्वांचल एक्सप्रेस से बरामद चार कछुए गंगा नदी में छोड़े जायेंगे. वहीं महिला तस्कर को सीजेएम कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया. वन विभाग की टीम ने मंगलवार को ट्रेन में छापेमारी कर चार कछुए बरामद किये थे. उसमें से एक की मौत देर रात हो गयी. फिलहाल तीनों कछुए शेरपुर स्थित वन विभाग के कैंपस में रखे हैं. तीनों स्वस्थ हैं. तस्कर ने बताया है कि वह यूपी से चारों कछुए लेकर जा रही थी. इसी दौरान वन विभाग की टीम ने उसे ट्रेन में पकड़ लिया. मुखबिर ने इसकी सूचना दी थी. टीम ने तलाशी के दौरान चार जिंदा कछुआ बाल्टी से बरामद किये. इसके बाद कछुओं को लेकर टीम निकल गयी और वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन