महिला संवाद कार्यक्रम से सशक्त हो रही ग्रामीण महिलाएं

Updated:
विज्ञापन
महिला संवाद कार्यक्रम से सशक्त हो रही ग्रामीण महिलाएं

महिला संवाद कार्यक्रम से सशक्त हो रही ग्रामीण महिलाएं

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में अब तक करीब चार लाख 58 हज़ार महिलाएं भाग ले चुकी हैं और लगभग 1950 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं. सोमवार को साहेबगंज में कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाएं ग्रामीण महिलाओं तक पहुंच रही हैं और वे आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं. कार्यक्रम के दौरान चमकी बुखार के खतरे पर भी चर्चा की गयी और महिलाओं को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया गया. जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा ने बताया कि महिला संवाद का संचालन पूरे जिले में सफलतापूर्वक चल रहा है और महिलाओं की आकांक्षाओं को विभिन्न विभागों द्वारा पूरा किया जा रहा है. महिलाओं ने इस दौरान नल-जल योजना, अस्पताल, सामुदायिक भवन और जल निकासी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी. जीविका की स्वास्थ्य एवं पोषण प्रबंधक शोभा साह, प्रशिक्षण प्रबंधक रितेश कुमार, बीपीएम दिलीप कुमार, सोनम कुमारी, आकेश, अशोक कुमार, शोभा कुमारी, संगीता कुमारी सहित कई समन्वयक और जीविका दीदियां उपस्थित थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रभात कुमार

लेखक के बारे में

By प्रभात कुमार

प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन