वाहन चेकिंग में 1.50 लाख रुपये जब्त

वाहन चेकिंग में 1.50 लाख रुपये जब्त
सकरा. मुजफ्फरपुर एवं वैशाली जिला की सीमा पर स्थित चेक पोस्ट पर गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस ने बाइक सवार से 1.50 लाख रुपये पकड़ लिया. इसकी सूचना चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस एवं दंडाधिकारी ने सीओ को दी. सीओ पल्लवी कुमारी सकरा थाना पहुंची. बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर एवं वैशाली जिला के सीमा पर पिपरी पेट्रोल पंप के निकट चेक पोस्ट पर गुरुवार को वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यवसायी के मुंशी से 1.50 लाख रुपये पकड़ा गया था. व्यवसायी ने रुपये से संबंधित सभी सबूत दे दिये. उसके बाद रुपये समेत उनको मुक्त कर दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










