आइआइपीए की टीम ने लिया एसकेएमसीएच सुपर स्पेशियलिटी का जायजा, ऑपरेशन और आइसीयू व्यवस्था पर सवाल

Questions on operation and ICU system
चार घंटे तक चला निरीक्षण, नर्सों की कमी पर उठे सवाल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपी जाएगी रिपोर्ट हाइलाइट्स आइआइपीए की चार सदस्यीय टीम ने एसकेएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी का किया निरीक्षण. ऑपरेशन थियेटर में रोजाना होने वाले ऑपरेशनों और उपकरणों की जरूरत का लिया जायजा. आइसीयू में मरीजों की भर्ती प्रक्रिया और नर्सों की कमी पर केंद्रित सवाल. परिजनों की अधिक संख्या पर उठे सवाल, नर्सों की कमी बताई गयी वजह. वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर के श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (एसकेएमसीएच) के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का जायजा लेने बुधवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (आइआइपीए) की चार सदस्यीय टीम पहुंची. टीम के साथ डॉ. दीपक कर्ण, डॉ. राधा रमरण, डॉ. कौशल ठाकुर और डॉ. नरेंद्र कुमार मौजूद थे. यह टीम अपनी रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपेगी. सुबह से दोपहर तक चले चार घंटे के निरीक्षण में टीम ने ऑपरेशन थियेटर (ओटी), वार्ड और आईसीयू की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया. ओटी में चिकित्सकों और नर्सों से पूछा गया कि प्रतिदिन कितने मरीजों का ऑपरेशन होता है और किन-किन प्रकार के ऑपरेशन किए जाते हैं. साथ ही, ऑपरेशन थियेटर के लिए आवश्यक उपकरणों की जानकारी भी ली गई. आईसीयू के निरीक्षण के दौरान टीम ने मरीजों की भर्ती प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की. इस दौरान परिजनों की भारी भीड़ देखकर टीम ने सवाल उठाया कि इतने अटेंडेंट क्यों मौजूद हैं. जवाब में बताया गया कि नर्सों की कमी के कारण मरीजों के परिजनों को उनके साथ रहना पड़ता है, ताकि मरीजों को कोई असुविधा न हो. टीम ने अस्पताल की सुविधाओं और कमियों पर विस्तृत जानकारी एकत्र की, जिसे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपा जाएगा़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kumar Dipu
I am working as a senior reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on health, political, social, and current topics.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




