ग्रामसभा में भू-धारियों की समस्याओं के उपाय बताये

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भूमि सर्वे :: ग्रामसभा में भू-धारियों की समस्याओं के उपाय बताये

विज्ञापन

कानूनगो ने प्रपत्र 1 से प्रपत्र 22 तक के बारे में जानकारी दी प्रतिनिधि, मीनापुर विशेष भूमि सर्वेक्षण को लेकर रघई पंचायत के प्रावि हरपुर बक्श और विश्वम्भपुर खुटौना स्थित राजकली देवी के दरवाजे पर मुखिया संत कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्रामसभा की गयी. कानूनगो मनीष कुमार ने प्रपत्र 1 से लेकर प्रपत्र 22 तक के बारे में जानकारी दी. सर्वे अमीन माया कुमारी ने भू-धारियों की समस्याएं सुनी और समाधान के तरीकों पर विशेष चर्चा की. मुखिया संत कुमार ने कहा कि सर्वे के लिए बनाये गये नये नियम में बेटा या बेटी को बराबर हक दिया गया है. वंशवृक्ष (वंशावली) में पुत्र व पुत्री का भी नाम अंकित करना होगा. बेटी अगर एनओसी दे देती है तो उसका हिस्सा नहीं बनेगा. मौके पर उपस्थित सरपंच रामजीवन पंडित, पूर्व मुखिया राम एकबाल प्रसाद गुप्ता, पैक्स अध्यक्ष देवकीलाल सहनी, सतीश चंद्र कुमार, केदार सहनी, राजीव भूषण, वार्ड सदस्या बबिता कुमारी, वार्ड सदस्या कौशल्या देवी सहित अन्य भू-धारी उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन