दूर नहीं हो रहीं समस्याएं, डीइओ को ज्ञापन

Author Lalitansoo
Updated:
विज्ञापन
दूर नहीं हो रहीं समस्याएं, डीइओ को ज्ञापन

Problems are not being resolved

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर.

शिक्षकों ने समस्याओं के बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. बिहार सेकेंडरी टीचर्स एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी विवेक कुमार के नेतृत्व में अवैध प्रतिनियुक्ति, वेतन भुगतान में गड़बड़ी व कार्यालय के कर्मियों द्वारा शिक्षकों के शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाये गये. नियोजित से प्रधान शिक्षक व विशिष्ट से प्रधान शिक्षक बने अध्यापकों को एचआरएमएस ऑनबोर्डिंग-कन्वर्जन के साथ एरियर सहित तत्काल वेतन देने की मांग की गयी. विरमित तिथि से ग्रेड पे का भुगतान सुनिश्चित करने की भी अपील हुई है. शिक्षकों ने डीइओ से अनुरोध किया है कि वे इन समस्याओं पर कार्यवाही करें. ज्ञापन सौंपने वालों में उज्ज्वल, संजय, जितेंद्र, जय नारायण साह, मो नेयाज अनवर सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ललितांशु

लेखक के बारे में

By ललितांशु

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन