ePaper

सदर थाना की पुलिस ने शेरपुर से 30 लीटर शराब बरामद

Updated at : 01 Jul 2025 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
सदर थाना की पुलिस ने शेरपुर से 30 लीटर शराब बरामद

सदर थाना की पुलिस ने शेरपुर से 30 लीटर शराब बरामद

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. सदर थाना के शेरपुर गांव में पुलिस ने विदेशी शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची. इसी दौरान आरोपी धंधेबाज फरार हो गया. दारोगा गिरिजेश कुमार के आवेदन पर एफआईआर की गई है, जिसमें विशाल कुमार व स्कूटी के मालिक को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने स्कूटी भी जब्त किया है. दर्ज एफआईआर में दारोगा ने बताया कि वह गश्ती कर रहे थे. सूचना मिली कि आरोपी के घर पर विदेशी शराब की खेप है. सूचना पर वे दलबल के साथ पहुंचे. पुलिस को देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया. घर की तलाशी लेने पर दाेनाें कमरा के बाथरूम और करकट नुमा शेड में खड़ी स्कूटी के हैंडल पर टंगे झाेला से विदेशी शराब जब्त की गयी. पुलिस का कहना है कि 209 पीस महंगी विदेशी शराब जब्त की गई. अपर थानेदार राजीव कुमार ने बताया कि एफआईआर कर ली गई है.आराेपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

SUMIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन