जिले के1400 परिवारों को पीएम देंगे घर का तोहफा

जिले के1400 परिवारों को पीएम देंगे घर का तोहफा
मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर जिले के लगभग 1400 परिवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी में आयोजित जनसभा से इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रथम व दूसरी किस्त के लिए राशि देंगे. पूरे राज्य के जिले में एक लाख लाभुक को प्रथम किस्त और चार लाख लाभुकों को दूसरी किस्त की राशि पीएम देंगे. उन गरीब और बेघर परिवारों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिनका अपने घर का सपना अब साकार होने जा रहा है. दरअसल, सरकार का लक्ष्य है कि सभी पात्र परिवारों को आवास उपलब्ध कराया जाए और यह कार्यक्रम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर में लाभार्थियों की सूची को अंतिम रूप देने में जुटा है.पीएम के मधुबनी में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है. इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) और उप विकास आयुक्त (डीडीसी) को मुख्यालय में ही रहने का आदेश जारी किया गया है. सभी बीडीओ और डीडीसी अगले आदेश तक अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे और किसी भी आवश्यक सूचना या कार्य के लिए तुरंत उपलब्ध रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Kumar
I am working as a chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on district administration, political, social, and current topics.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




