ePaper

दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

Updated at : 23 Jun 2024 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा जख्मी

मोतीपुर थाना क्षेत्र के पंसलवा चौक के समीप रविवार को दो बाइक की टक्कर में एक सवार की मौत हो गयी़ वही एक अन्य युवक जख्मी हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़

विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को पुलिस ने किया जब्त जख्मी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा प्रतिनिधि, मोतीपुर मोतीपुर थाना क्षेत्र के पंसलवा चौक के समीप रविवार को दो बाइक की टक्कर में एक सवार की मौत हो गयी़ वही एक अन्य युवक जख्मी हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया़ वहीं जख्मी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. मृतक की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के सुन्दर सराय निवासी विंदेश्वर राय के रूप में हुई है. जख्मी सुरेंद्र मुखिया बरुराज थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव के रहनेवाले हैं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बाइक सवार मोतिहारी की ओर जा रहा था, तभी विपरीत दिशा से आयी बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गयी. घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मौके पर पहुंची एनएचएआइ के एम्बुलेंस कर्मी दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गये. थानाध्यक्ष राजन कुमार पांडे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइक को जब्त कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. पीड़ित परिवार की ओर से फर्द बयान आने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन