अब हर दिन मॉर्निंग वाक करने वालों के लिए खुले रहेंगे शहर के पार्क
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन

अब हर दिन मॉर्निंग वाक करने वालों के लिए खुले रहेंगे शहर के पार्क
विज्ञापन
:: पब्लिक सुविधा को देखते हुए शुक्रवार की जगह अब अलग-अलग दिन बारी-बारी से पार्कों का होगा मेंटेनेंस
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
शहर के पार्क अब मॉर्निंग वाॅक करने वालों के लिए हर दिन खुले रहेंगे. सशक्त स्थायी समिति की मीटिंग में लिये गये निर्णय के बाद शनिवार को नगर निगम प्रशासन की तरफ से इसको लेकर एक संशोधित आदेश जारी किया गया है. इसके अनुसार, अब हर दिन सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालों के लिए शहर के मिठनपुरा स्थित जुब्बा सहनी, इंदिरा, सिटी एवं अमृत महोत्सव पार्क खुला रहेगा. इसके अलावा सप्ताह में अब अलग-अलग दिन सभी पार्क बंद होंगे. जुब्बा सहनी पार्क सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को मेंटेनेंस के नाम पर बंद रहेगा. इसके अलावा प्रत्येक गुरुवार को सिटी एवं इंदिरा पार्क बंद रहेगा. वहीं, प्रत्येक मंगलवार को डीएम आवास के सामने बने अमृत महोत्सव पार्क बंद रहेगा. नया नियम पब्लिक की सुविधा को देखते हुए लागू किया गया है. पहले प्रत्येक शुक्रवार को सभी पार्क के बंद रहने से आम पब्लिक को काफी परेशानी हो रही थी. इसलिए, अब अलग-अलग दिन मेंटेनेंस के लिए पार्क को बंद करने का निर्णय लिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










