Amrit Bharat Express: मुजफ्फरपुर से हावड़ा जाएगी अमृत भारत एक्सप्रेस, इन महीने से परिचालन होगी शुरू, यात्रियों के लिए खुशखबरी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Jun 2025 3:58 PM
अमृत भारत एक्सप्रेस
Amrit Bharat Express: भारतीय रेलवे बिहार को एक बड़ी बड़ी सौगात देने जा रही है. अगले महीने यानी जुलाई में बिहार को तीसरी अमृत भारत ट्रेन मिल जाएगी. यह ट्रेन बिहार के मुजफ्फरपुर से खुलेगी. डीआरएम ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं.
Amrit Bharat Express: बिहार को इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रेलवे एक और बड़ी सौगात देने जा रही है. बिहार की तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन जुलाई से परिचालन शुरू करेगी. इस नई ट्रेन का संचालन मुजफ्फरपुर से हावड़ा (पश्चिम बंगाल) के बीच किया जाएगा. रेलवे प्रशासन ने इसे लेकर तैयारी तेज कर दी है. सोनपुर मंडल के डीआरएम विवेक भूषण सूद ने प्लेटफॉर्म नंबर 7 और 8 का बारीकी से जायजा लिया. यहीं से इस ट्रेन के संचालन की संभावना जताई जा रही है. डीआरएम ने संबंधित अधिकारियों को हर तकनीकी कार्य समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए.
ऑफिसियल तिथि की घोषणा नहीं हुई है
निरीक्षण के दौरान डीआरएम वाशिंग पिट क्षेत्र भी पहुंचे, जहां पटरियों के पास जलजमाव की समस्या थी. इसे देखते हुए उन्होंने स्थानीय नाले की सफाई और सुधार के आदेश दिए ताकि भविष्य में संचालन में कोई बाधा न आए. फिलहाल, मुजफ्फरपुर-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन की तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन रेलवे बोर्ड जल्द ही इसका टाइम टेबल जारी कर सकता है.
बिहार से दो अमृत भारत ट्रेन चल रही है
बिहार में अभी दो अमृत भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है. एक दरभंगा से दिल्ली और दूसरी सहरसा से मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक जाती है. सहरसा-एलटीटी ट्रेन मुजफ्फरपुर होते हुए गुजरती है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अमृत भारत ट्रेन की खासियत
अमृत भारत एक्सप्रेस एक नॉन-एसी ट्रेन होती है. इसमें स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होते हैं. इस ट्रेन में दोनों सिरों पर इंजन लगे होते हैं, जिससे यह पुश-पुल तकनीक से संचालित होती है. यह तकनीक तेज रफ्तार और बेहतर संतुलन देती है. इसकी रफ्तार सामान्य मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों से अधिक होती है. इस वजह से यात्रा में लगने वाला समय भी कम होता है. मुजफ्फरपुर से हावड़ा के बीच वर्तमान में चल रही ट्रेनों को सफर तय करने में 12 से 14 घंटे लगते हैं, लेकिन अमृत भारत एक्सप्रेस इस दूरी को महज 10 घंटे में पूरा करेगी.
इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव से मिलने के बाद सबसे बड़ा निर्णय लेंगे तेज प्रताप, क्या सपा से लड़ेंगे चुनाव?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










