मुजफ्फरपुर रूट के रेल यात्रियों के लिए राहत: 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में हुआ विस्तार

मुजफ्फरपुर रूट के रेल यात्रियों के लिए राहत: 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में हुआ विस्तार
पूर्व मध्य रेल ने मुजफ्फरपुर से चलने वाली और गुजरने वाली पांच जोड़ी स्पेशल व क्लोन ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया है. इस फैसले से दिल्ली और गुजरात की तरफ आने-जाने वाले उत्तर बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.
Special Trains Extension: मुजफ्फरपुर के रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ और उनकी सहूलियत को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल (ECR) ने एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है. रेलवे की ओर से **मुजफ्फरपुर से खुलने वाली और यहाँ से होकर गुजरने वाली पांच जोड़ी स्पेशल व क्लोन ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार दिया गया है. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) सरस्वती चंद्र ने इस संदर्भ में आधिकारिक सूचना जारी की है. इस फैसले से दिल्ली और गुजरात की तरफ आने-जाने वाले उत्तर बिहार के यात्रियों को सीटों के लिए मारामारी से बड़ी राहत मिलेगी.
इन प्रमुख ट्रेनों के फेरों में दी गई है बढ़ोतरी
रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार जिन ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाई गई है, उनकी सूची इस प्रकार है:
- मुजफ्फरपुर-आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल: गाड़ी संख्या 05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल अब 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी, जबकि गाड़ी संख्या 05220 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर स्पेशल को 1 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार के लिए विस्तार दिया गया है.
- बरौनी-नयी दिल्ली क्लोन स्पेशल: गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नयी दिल्ली क्लोन स्पेशल अब 31 जुलाई तक रोजाना चलेगी. वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल का संचालन 1 अगस्त तक प्रतिदिन किया जाएगा.
- दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल: गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल 31 जुलाई तक और गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल 1 अगस्त तक रोजाना पटरी पर दौड़ेगी.
- उधना-मधुबनी विहार स्पेशल: गाड़ी संख्या 09045 उधना-मधुबनी विहार स्पेशल 26 जुलाई तक हर रविवार और गाड़ी संख्या 09046 मधुबनी-उधना विहार स्पेशल 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी.
- उधना-झंझारपुर स्पेशल: गाड़ी संख्या 09047 उधना-झंझारपुर स्पेशल 26 जुलाई तक हर रविवार को परिचालित होगी, जबकि गाड़ी संख्या 09048 झंझारपुर-उधना स्पेशल का परिचालन 27 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ललितांशु
ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










