Muzaffarpur: अचानक बदला मौसम, तेज गर्मी के बीच झमाझम बारिश, लीची किसानों को झटका

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur News weather rain and storm brings relief from heat damage to litchi

भारी बारिश की तस्वीर

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर और आसपास के इलाकों में रविवार को तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है. हालांकि, तेज हवाओं के कारण आम और लीची की फसल को नुकसान पहुंचने से किसान चिंतित हैं. पढ़ें पूरा अपेडट…

विज्ञापन

Muzaffarpur News: उत्तर बिहार में भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों के लिए रविवार का दिन राहत और आफत दोनों लेकर आया. दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला और आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया. देखते ही देखते 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूलभरी आंधी चलने लगी, जिसके बाद जिले के विभिन्न हिस्सों में मध्यम से तेज बारिश शुरू हो गई. इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और लोगों को तीखी धूप से निजात मिली है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से जारी वेदर रिपोर्ट

ग्रामीण इलाकों में ज्यादा असर

मौसम का सबसे ज्यादा असर औराई, सकरा, साहेबगंज और मड़वन जैसे ग्रामीण प्रखंडों में देखा गया. इन इलाकों में तेज हवा के साथ हुई बारिश ने आम और शाही लीची के बागवानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. तेज झोंकों के कारण पेड़ों से भारी मात्रा में टिकोले टूटकर गिर गए हैं. किसानों का कहना है कि अगर हवा की रफ्तार ऐसी ही रही तो फसल को बड़ा नुकसान हो सकता है.

वज्रपात की चेतावनी और मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, स्थानीय स्तर पर बने कम दबाव के क्षेत्र और ट्रफ लाइन के सक्रिय होने से यह मौसमी बदलाव आया है. विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 24 से 48 घंटों तक जिले में रुक-रुक कर बारिश और गरज के साथ छींटें पड़ने की संभावना है. साथ ही, खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी गई है क्योंकि वज्रपात (ठनका) का खतरा बना हुआ है.

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन