मुजफ्फरपुर में बुलडोजर लेकर पहुंचे आरोपित, दुकान तोड़ी, 2 लाख रुपये लूटने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

AI जेनरेटेड फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के सूतापट्टी बैंक रोड में देर रात बुलडोजर से परचून दुकान ढहाने और 2 लाख रुपये व कीमती सामान लूटने का आरोप लगा है. नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र स्थित सूतापट्टी बैंक रोड में देर रात एक परचून दुकान को बुलडोजर से ढहा देने का मामला सामने आया है. पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया है कि दुकान तोड़ने के दौरान करीब 2 लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान भी ले जाया गया. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

रात दो बजे बुलडोजर लेकर पहुंचे आरोपित

पीड़ित मोहम्मद शौकत अली के अनुसार, बुधवार रात करीब दो बजे कुछ लोग बुलडोजर लेकर उनकी दुकान पर पहुंचे.

आरोप है कि उन्होंने दुकान को ध्वस्त कर दिया और दुकान में रखी नकदी व अन्य सामान अपने साथ ले गए.

बेटी के लिए जमीन खरीदने को रखे थे रुपये

शौकत अली ने पुलिस को बताया कि दुकान में रखे करीब दो लाख रुपये उन्होंने कर्ज लेकर जुटाए थे. यह राशि बेटी के लिए जमीन खरीदने के उद्देश्य से रखी गई थी.

दुकानदार का आरोप है कि दुकान तोड़ने के दौरान यह पूरी रकम भी गायब हो गई.

पहले से दुकान खाली करने का बनाया जा रहा था दबाव

प्राथमिकी में पीड़ित ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि वे लंबे समय से दुकान खाली कराने का दबाव बना रहे थे.

उन्होंने यह भी कहा कि पहले भी धमकी देने और तोड़फोड़ करने जैसी घटनाएं हो चुकी थीं.

पुलिस पहुंचने से पहले फरार हो गए आरोपित

घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपित वहां से फरार हो चुके थे.

नगर थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: मैरिज ऐप पर हुई दोस्ती ने बर्बाद कर दी जिंदगी, प्यार, गेमिंग और निवेश के जाल में युवक से 40 लाख की साइबर ठगी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन