एलएस कॉलेज प्राचार्य के बेटे के रिसेप्शन में 50 लाख की चोरी, मुख्य आरोपी समेत चार हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

AI जेनरेटेड फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर क्लब में एलएस कॉलेज प्राचार्य के पुत्र के रिसेप्शन के दौरान करीब 50 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है. बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर क्लब में एलएस कॉलेज की प्राचार्य के पुत्र के रिसेप्शन समारोह के दौरान करीब 50 लाख रुपये के गहने और नकदी चोरी मामले में पुलिस बड़ी सफलता के करीब पहुंच गई है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही चोरी गए आभूषण और नकदी बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा.

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से मिला पहला सुराग

पुलिस जांच में विवाह भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अहम साबित हुई. फुटेज में एक संदिग्ध का चेहरा स्पष्ट दिखाई देने के बाद उसकी पहचान की गई.

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के बेलसंड थाना क्षेत्र के कंसार गांव का रहने वाला है. वह वर्तमान में मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित कुंडल इलाके में किराये के मकान में रह रहा था.

पूछताछ में कबूली संलिप्तता

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपी ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

हालांकि पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर इस संबंध में कोई विस्तृत बयान जारी नहीं कर रही है. मामले की जांच और बरामदगी की कार्रवाई जारी है.

सोनारपट्टी समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

मुख्य आरोपी की निशानदेही पर नगर थानेदार जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम ने शहर के सोनारपट्टी सहित कई संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की.

इस कार्रवाई के दौरान तीन अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया. फिलहाल चारों को गुप्त स्थान पर रखकर गहन पूछताछ की जा रही है.

अब तक नहीं मिले चोरी के गहने

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है, लेकिन अभी तक चोरी गए सोने-हीरे के आभूषण और नकदी बरामद नहीं हो सके हैं.

बरामदगी के लिए लगातार विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है.

रिसेप्शन के दौरान हुई थी वारदात

जानकारी के अनुसार, एलएस कॉलेज की प्राचार्य प्रो. कनु प्रिया ने नगर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

उन्होंने बताया कि उनके पुत्र वेंकटेश के विवाह उपरांत मुजफ्फरपुर क्लब में आयोजित रिसेप्शन के दौरान रात करीब 10:45 बजे वर-वधू मंच पर मेहमानों से शुभकामनाएं स्वीकार कर रहे थे. इसी बीच मंच पर रखे उपहारों में शामिल नकदी वाले लिफाफों और डायमंड व सोने के हार, चेन, अंगूठी सहित बहुमूल्य आभूषणों से भरा बैग चोरी हो गया.

जल्द हो सकता है आधिकारिक खुलासा

नगर थाना पुलिस का कहना है कि चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए आरोपियों की निशानदेही पर कार्रवाई जारी है. पूरी बरामदगी और जांच पूरी होने के बाद ही मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन