Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के इन दो मैदानों में होगी होमगार्ड की बहाली, जानें आवेदन की तिथि

Edited by Paritosh Shahi
Updated:
विज्ञापन

मैदान में पसीना बहा रहे अभ्यर्थी

Muzaffarpur News: 2025 में आयोजित होने वाले होमगार्ड बहाली में अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना है. इसके बाद शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा व मेडिकल आयोजित की जाएगी. इसके बाद मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: एलएस कॉलेज और एमआइटी मैदान में होमगार्ड बहाली को लेकर अभ्यर्थी दौड़ लगाएंगे. जिले में 296 पदों पर होमगार्ड की बहाली होगी. इसको लेकर प्रमंडलीय समादेष्टा त्रिलोक नाथ झा ने तैयारी शुरू कर दी है. बहाली में शामिल होने के लिए 19 से 40 साल तक के पुरुष और महिला अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन सकेंगे. 27 मार्च से 16 अप्रैल तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चलेगी. इसके बाद फॉर्म की स्क्रूटनी करने के बाद एडमिट कार्ड जारी की जाएगी. इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी.

युवकों में दिख रहा क्रेज

होमगार्ड बहाली को लेकर भी जिले के युवक व युवतियों में काफी क्रेज देखा जा रहा है. सुबह शाम मैदान में चक्कर लगाते दिख रहे हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि 50 हजार से अधिक अभ्यर्थी होमगार्ड बहाली के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के कुल 296 सीट में 35 प्रतिशत महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण रहेगा. जानकारी हो कि, इससे पहले सरकार ने 2011 में होमगार्ड बहाली के लिए आवेदन निकाला था. जिसकी बहाली आवेदन के पांच साल बाद 2016 में की गयी. शारीरिक दक्षता, मेडिकल समेत अन्य प्रक्रिया पूरी होते- होते एक साल और लग गया.

उत्तर बिहार के इन जिलों में बहाली के लिए मैदान किया गया चिन्हित

सीतामढ़ी में 439 पदों के लिए पुलिस केंद्र सीतामढ़ी व हवाई अड्डा मैदान को चिन्हित किया गया है. शिवहर में 78 पद के लिए नवाब उच्चतर विद्यालय, पूर्वी चंपारण में 474 पदों के लिए गांधी मैदान मोतिहारी को चिन्हित किया है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहार में बिगड़ने वाला है मौसम का हाल, सभी जिलों में लगातार दो दिन बारिश- ठनका और आंधी का अलर्ट

बहाली के लिए सुबह- शाम मैदान में पसीना बहा रहे अभ्यर्थी

होमगार्ड में भर्ती के लिए सुबह- शाम युवक व युवतियां मैदान में पसीना बहा रहे हैं. एलएस कॉलेज, सिकंदरपुर स्टेडियम, आरडीएस कॉलेज, एमआइटी मैदान, जिला स्कूल मैदान में सुबह- शाम सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी मैदान में पसीना बहा रहे हैं. रनिंग, लोंग- जंप, हाई जंप, गोला फेंक की ट्रेनिंग ले रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: 329 करोड़ की लागत से मुजफ्फरपुर में बनेगा तीन रेलवे ओवर ब्रिज, 3 साल में पूरा होगा प्रोजेक्ट, महाजाम से मिलेगी निजात

क्या बोले कमान्डेंट

होमगार्ड डिविजनल कमान्डेंट त्रिलोक नाथ झा ने कहा कि बहाली को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. बाहली के लिए प्रारंभिक तौर पर दो मैदान एलएस कॉलेज व एमआइटी खेल मैदान को चिन्हित किया गया है. 27 मार्च से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी की मांग क्या है, वे क्यों 1948 से ही कर रहे विद्रोह?

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन