Muzaffarpur News: 300 बोतल विदेशी शराब के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, जैकेट में बना रखा था स्पेशल तहखाना

Updated:
विज्ञापन
6 liquor smugglers arrested

300 बोतल विदेशी शराब के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

Muzaffarpur News: जिले की रेल पुलिस ने जांच अभियान के तहत 6 शराब तस्करों को 300 विदेशी शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है. तस्कर यूपी के बनारस से समस्तीपुर ला रहे थे शराब. बीते कई महीनों से इसी तरह कर रहे थे तस्करी.

विज्ञापन

Muzaffarpur News: जिले में नए साल के जश्न को देखते हुए पुलिस मुस्तैदी में दिख रही है. लगातार शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. जांच अभियान चलाया जा रहा है. जिले के रेलवे स्टेशन पर गोंदिया बरौनी एक्सप्रेस में समस्तीपुर के आधा दर्जन शराब कारोबारी को पुलिस ने विदेशी शराब के साथ पकड़ा है. धंधेबाज विशेष तरह का जैकेट पहनकर बॉडी में शराब छुपाकर ट्रेन से तस्करी कर रहे थे. पुलिस ने इस रैकेट को रंगे हाथों पकड़ लिया है. 

300 टेट्रा पैक के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

तस्करों ने पूछताछ में बताया कि उत्तर प्रदेश के बनारस से शराब की खेप लेकर समस्तीपुर जा रहे थे. तस्करों के पास से रेल पुलिस को 300 विदेशी शराब का टेट्रा पैक बरामद हुआ है. हैरानी की बात यह है कि तस्करों ने एक विशेष तरह का जैकेट तैयार करवाया था, जिसमें आसानी से शराब की बोतलें छुपाकर रखी जा सकती थीं. इसी तरह वे कई महीनों से शराब तस्करी को अंजाम दे रहे थे. जीआरपी ने सभी तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

बिहार क्राइम से जुड़ी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बीते कई महीनों से कर रहे थे तस्करी

मामले को लेकर जीआरपी इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि नए साल को देखते हुए रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आने जाने वाले ट्रेनों पर विशेष नजर रखी जा रही है. बीते दिन गोंदिया एक्सप्रेस से गुप्त सूचना के आधार पर जांच में जनरल बोगी से समस्तीपुर के 6 शराब तस्कर को शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया गया है. तस्कर शराब की बोतलों को बॉडी में छुपाकर बनारस से समस्तीपुर ला रहे थे. जंक्शन पर उन्हें धर दबोचा गया. ठंड की वजह से तस्कर विशेष जैकेट तैयार करवाए थे. उसी में विदेशी शराब का टेट्रा पैक छूपाकर ला रहे थे. पूछताछ में तस्करों ने बताया कि शराब की तस्करी कर खुद इसे बेचते हैं. ऐसा वे कई महीनों से करते आ रहे थे.

मुजफ्फरपुर की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ALSO READ: Muzaffarpur News: दाना लदे कंटेनर में छुपा रखी थी 631 कार्टून शराब, आधी रात पुलिस ने धर दबोचा

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन