प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो रेलवे ट्रैक पर पहुंची प्रेमिका, फिल्मी अंदाज में पुलिस ने बचाया

Updated:
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक की तरफ भागती युवती, फोटो- एआई

Muzaffarpur love Story: पांच साल पुराने प्रेम संबंध में सगाई के बाद दहेज मांगने का आरोप लगा. शादी से इनकार के बाद युवती रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई. डायल-112 पुलिस टीम ने समय रहते बचाकर बड़ा हादसा टाल दिया.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर से सुमित कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Muzaffarpur love Story: मुजफ्फरपुर में पांच साल पुराने प्रेम संबंध का दुखद मोड़ सामने आया. आरोप है कि सगाई के बाद प्रेमी और उसके परिजनों ने दहेज की मांग की और मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इनकार कर दिया. इससे आहत युवती शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई. समय रहते सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम ने उसे सुरक्षित हटाकर बड़ा हादसा टाल दिया.

फेसबुक से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

घटना काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के रामदयालु रेलवे गुमटी के समीप शुक्रवार की है. जानकारी के अनुसार, युवती मनियारी थाना क्षेत्र की रहने वाली है. करीब पांच वर्ष पहले फेसबुक के जरिए उसकी एक युवक से पहचान हुई थी. बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई. लंबे समय तक दोनों ने अपने रिश्ते की जानकारी परिवार वालों से छिपाकर रखी.

दूसरी जगह रिश्ता तय होने पर तुड़वा देता था प्रेमी

परिजनों ने जब युवती की शादी के लिए दूसरे लड़के की तलाश शुरू की तो हर बार प्रेमी को इसकी जानकारी मिल जाती थी. आरोप है कि वह किसी न किसी तरह शादी का रिश्ता तुड़वा देता था. आखिरकार युवती ने अपने परिवार को प्रेम संबंध की जानकारी दी और उसी युवक से शादी करने की इच्छा जताई.

यह भी पढे़ं: मुजफ्फरपुर में सुबह-सुबह हत्या, मंदिर जा रहे किराना व्यवसायी को गोलियों से भूना

सगाई के बाद दहेज की मांग

दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए और 29 जून को सगाई भी हो गई. आरोप है कि इसके बाद युवक और उसके परिजनों ने दहेज की मांग शुरू कर दी. मांग पूरी नहीं होने पर युवक ने शादी से इनकार कर दिया. सामाजिक स्तर पर कई बार समझौते की कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बनी.

रेलवे ट्रैक पर पहुंची, पुलिस ने बचाई जान

मानसिक रूप से परेशान युवती शुक्रवार को रामदयालु रेलवे गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल-112 को दी. सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मुकर्रम अंसारी, बबली कुमारी, रौशन कुमार और विनीत कुमार मौके पर पहुंचे और युवती को सुरक्षित ट्रैक से हटाकर उसकी जान बचा ली.

परिजनों को सौंपा, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने युवती को समझाकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया. साथ ही उसकी काउंसलिंग कराने की सलाह दी गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढे़ं: खबर का असर: चंद घंटे में भर गया गड्ढा, PWD ने लिया एक्शन, एप्रोच पथ में बने रेनकट की मरम्मती

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन