Muzaffarpur Love Affair: सभी बंधनों को तोड़ प्रेमी के साथ युवती ने रचाई शादी, हुआ भारी बवाल, वीडियो अपलोड कर क्या कहा

सांकेतिक फोटो
Muzaffarpur Love Affair: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में समाज और परिवार की बंदिशों को तोड़ते हुए एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ घर से भागकर शादी कर ली. परिवार के बार-बार मना करने के बावजूद लड़की ने अपने फैसले पर अडिग रहते हुए खुद का एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने स्पष्ट किया कि उसने यह कदम अपनी मर्जी से उठाया है और अब वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है.
Muzaffarpur Love Affair: मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र अंतर्गत शाही मीनापुर गांव में एक नाबालिग लड़की ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली. दोनों अलग-अलग जाति से हैं. इस वजह से परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था. लेकिन युवती ने समाज और घर की बंदिशों को तोड़कर प्रेमी संग जीवन बिताने का फैसला लिया.
कुछ दिन पहले हुई थी लापता
पुलिस ने बताया कि युवती कुछ दिन पहले अचानक घर से लापता हो गई थी. इसके बाद परिजनों ने स्थानीय औराई थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस मामले की जांच में जुटी थी तभी सोशल मीडिया पर लड़की का एक वीडियो सामने आया. इसके बाद मामले में नया मोड़ आया.
वीडियो में क्या कहा
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़की ने साफ-साफ कहा कि उसने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ मंदिर में विवाह किया है और वह अब उसी के साथ रहना चाहती है. उसने यह भी चेतावनी दी कि यदि उसके पति या ससुराल पक्ष को किसी तरह का नुकसान पहुंचाया गया तो उसके मायके के लोग इसके लिए जिम्मेदार होंगे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अलग जाति बनी रिश्ते में रुकावट
स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक और युवती एक ही गांव के निवासी हैं और कई वर्षों से उनके बीच प्रेम संबंध था. दोनों एक ही समुदाय से होने के बावजूद उनकी जाति अलग है. यही कारण रहा कि युवती के परिवार वाले इस रिश्ते को स्वीकार नहीं कर रहे थे. परिवार की आपत्तियों और सामाजिक दबाव के बावजूद युवती ने प्रेमी के साथ भागकर शादी कर लिया.
गांव में चर्चा का विषय बनी घटना
यह मामला अब पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है. एक ओर जहां लड़की के परिजन इस विवाह से नाराज हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोग इस साहसिक कदम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को सुलझाने की कोशिश कर रही है.
इसे भी पढ़ें: Bihar Police: केंद्रीय चयन पर्षद ने जारी किया बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट, 21391 अभ्यर्थी चयनित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है।. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के पटना जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










