कांटी के पुराना चौक पर रक्षाबंधन पर उपहारों की बरसात, 158 थोक विक्रेताओं को मिले फ्रिज, एसी और गीजर
रक्षाबंधन के मौके पर थोक दुकानदारों को उपहार देते मनीष मसाला केंद्र के प्रोपराइटर
कांटी नगर परिषद के मनीष मसाला केंद्र ने रक्षाबंधन के अवसर पर थोक खरीदारों और खुदरा दुकानदारों के लिए एक भव्य उपहार वितरण समारोह का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में 158 दुकानदारों को आकर्षक उपहार भेंट किए गए.
उपहार वितरण कांटी: जिले के कांटी नगर परिषद अंतर्गत पुराना चौक मेन मार्केट स्थित प्रसिद्ध प्रतिष्ठान मनीष मसाला केंद्र पर गुरुवार को रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य उपहार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस विशेष अवसर पर गोपाल मसाला कंपनी एवं प्रतिष्ठान की ओर से थोक खरीदारों और खुदरा दुकानदारों को आकर्षक उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया.
आपके शहर में
स्कीम के तहत 158 थोक दुकानदारों को मिले उपहार
प्रतिष्ठान के संचालक मनीष कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में पिछले माह से थोक ग्राहकों के लिए विशेष उपहार योजना चलाई जा रही थी. योजना की अवधि पूरी होने पर बेहतर खरीदारी करने वाले दुकानदारों को पुरस्कृत किया गया.
- प्रमुख पुरस्कृत दुकानें: मां सीता किराना स्टोर, चंदन जनरल स्टोर, सुनील किराना और अमृत किराना सहित कुल 158 थोक विक्रेता.
- वितरित उपहार: एसी, फ्रिज, गीजर, एक्वागार्ड, कंबल और प्रीमियम स्टील किचन सेट.
समारोह में जुटे कई स्थानीय व्यवसायी
उपहार वितरण के दौरान बाजार के व्यापारियों में काफी उत्साह देखने को मिला. संचालक ने कहा कि ग्राहकों का भरोसा ही प्रतिष्ठान की असली पूंजी है. कार्यक्रम के दौरान चंदन कुमार, विमल कुमार, विकास कुमार, सन्नी कुमार और राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय व्यवसायी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: डीएम मंच से गिनाते रहे योजनाओं के फायदे, भड़के ग्रामीणों ने सीधे मुंह पर कह दिया- साहब! काम ही तो नहीं होता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए