आधे घंटे की बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलजमाव, राहगीर परेशान

Updated:
विज्ञापन
देर रात झमाझम बारिश, उमस से राहत पर जलजमाव ने बढ़ाई आफत

देर रात झमाझम बारिश, उमस से राहत पर जलजमाव ने बढ़ाई आफत

मुजफ्फरपुर में हुई तेज बारिश ने जहां गर्मी से राहत दिलाई, वहीं शहर के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी. कई इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई.

विज्ञापन

Muzaffarpur Rain Waterlogging: शहर में देर रात हुई करीब आधे घंटे की झमाझम बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है.वहीं नगर निगम के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है.तेज बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और मौसम खुशनुमा हो गया है.लेकिन इस राहत के साथ ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें अचानक बढ़ गई हैं.मात्र तीस मिनट की इस बारिश से शहर का मुख्य हिस्सा पूरी तरह जलमग्न हो गया है.

सड़कों पर बहा सैलाब, थमी रफ्तार

देर रात हुई इस मूसलाधार बारिश के कारण शहर के नीचले इलाकों के साथ-साथ मुख्य सड़कों पर भी घुटनों तक पानी भर गया.जलजमाव का सबसे बुरा असर छोटी कल्याणी.हाथी चौक.बगलामुखी मंदिर रोड.पानी कल चौक और रामबाग रोड पर देखने को मिला.इन इलाकों की सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं.देर रात घर लौट रहे राहगीरों और वाहन चालकों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा.कई दुपहिया वाहन जलजमाव के कारण सड़क पर ही बंद हो गए.जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी.

ड्रेनेज सिस्टम फेल, लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा नालों की मुकम्मल सफाई न कराए जाने के कारण हर बार थोड़ी सी बारिश में ही पूरा इलाका टापू बन जाता है.रात में हुई इस तेज बारिश के बाद जल निकासी की सुस्त रफ्तार ने प्रशासन के दावों की हवा निकाल दी है.जलजमाव से न केवल राहगीर परेशान रहे.बल्कि कई दुकानों और घरों के मुहाने तक पानी पहुंच गया.मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में और बारिश होने की संभावना है.ऐसे में अगर नगर निगम ने जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए तो जलजमाव की समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है.

ये भी पढ़ें; नवोदय विद्यालय प्रवेश 2027-28: नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, 10 किलोमीटर के दायरे वाले छात्र भी कर सकेंगे आवेदन



विज्ञापन
माधव कुमार

लेखक के बारे में

By माधव कुमार

पिछले 16 वर्षों से प्रोफेशनल फोटोग्राफी और पत्रकारिता के क्षेत्र में माधव सक्रिय हैं. बेहतर फोटोग्राफी के लिए इन्हें कई अवार्ड भी मिले हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन