ePaper

Muzaffarpur Dhanteras 2024: धनतेरस पर हुआ 950 करोड़ का कारोबार, ज्वेलरी की जमकर खरीदारी

Updated at : 30 Oct 2024 9:50 AM (IST)
विज्ञापन
Muzaffarpur News

Muzaffarpur Dhanteras 2024: इस बार धनतेरस पर पिछले साल के मुकाबले बाजारों में अधिक रौनक रही। कारोबार अच्छा हुआ। ज्वेलरी की डिमांड खूब रही। इसके अलावा इलेक्ट्रोनिक, ऑटोमोबाइल, मोबाइल आदि की बिक्री भी अधिक हुई।

विज्ञापन

Muzaffarpur Dhanteras 2024: धनतेरस पर मंगलवार को शहर में रुपयों की बरसात हुई. विभिन्न सेक्टरों का बाजार पिछले साल की अपेक्षा 30 फीसदी से अधिक ग्रोथ पर रहा. सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद सर्राफा मंडी से जमकर खरीदारी हुई. नये डिजायन की ज्वेलरी कलेक्शन के अलावा पंरपरागत ज्वेलरी की जमकर बिक्री हुई. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, मोबाइल, लैपटॉप और कपड़ा बाजार में खरीदारों की भीड़ लगी रही. इस बार शहर के बाजार से करीब 950 करोड़ का कारोबार हुआ. धनतेरस पर सुबह से ही कई सेक्टरों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी. खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजे से होने के कारण दोपहर से बाजार में भीड़ बढ़ी. देर रात तक लोगों ने खरीदारी की. रंग-बिरंगी रोशनी से नहाये बाजार में लोगों का उत्साह चरम पर था. ऐसा कोई सेक्टर नही था, जहां ग्राहकों का तांता नहीं लगा हो. बड़े प्रतिष्ठान हों या फुटपाथ पर लगे स्टॉल, लोगों की भीड़ इतनी अधिक थी कि ग्राहकों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा. बाजार में देर रात तक चहल पहल रही.

100 करोड़ तक पहुंचा गाड़ियों का कारोबार 

धनतेरस पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की खरीदारी का खूब क्रेज रहा. इसके लिए ग्राहकों ने पहले से बुकिंग करायी थी. गाड़ियों की डिलेवरी के लिए सुबह से ही शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गयी. शोरूम में ही गाड़ियों की पूजा की व्यवस्था की गयी थी. शहर के विभिन्न शोरूम से करीब 100 करोड़ की गाड़ियों का कारोबार हुआ. शोरूम से देर रात तक गाड़ियों की डिलेवरी की जाती रही.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन