मुजफ्फरपुर के रामपुरहरि इलाके में मां ने ही ली अपने मासूम बच्चे की जान, बिस्कुट में मिलाकर दिया जहर

Updated:
विज्ञापन

मां ने ही ली अपने मासूम बच्चे की जान

मुजफ्फरपुर जिले में एक कलयुगी माँ ने अपने ढाई साल के मासूम बेटे को बिस्कुट में जहर देकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी माँ को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

Poisoned Biscuit Child Murder: मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर हरि थाना क्षेत्र के टेंगरांहा उत्तरी टोला में मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक कलयुगी मां ने अपने ही ढाई साल के मासूम बेटे को बिस्कुट में जहर देकर मार डाला. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Crime News: पारिवारिक विवाद में मासूम की चढ़ी बलि

मृतक बच्चे की पहचान टेंगरांहा उत्तर टोला निवासी अखिलेश राम के ढाई वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है. बच्चे का पिता पंजाब में मजदूरी करता है. दादा कैलाश राम के अनुसार, सात साल पूर्व अखिलेश की शादी आरती कुमारी से हुई थी. दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था और महिला बार-बार बिना बताए मायके चली जाती थी.

Rampur Hari : बिस्कुट में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया

15 दिन पूर्व मायके गई आरती बुधवार शाम वापस लौटी थी. गुरुवार दोपहर जब सास-ससुर मजदूरी करने घर से बाहर गए थे, तब आरोपी मां ने कथित तौर पर बिस्कुट में जहरीला पदार्थ मिलाकर अपने ढाई साल के बेटे आर्यन को खिला दिया. बच्चे की स्थिति बिगड़ने पर जब वह रोने लगी, तो आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी.

FSL की टीम और पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर हरि पुलिस मौके पर पहुंची. साक्ष्य जुटाने के लिए FSL Team को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SKMCH Muzaffarpur भेज दिया है. प्राथमिक जांच में बच्चे के शरीर से जहर की दुर्गंध आने की बात सामने आई है.

आरोपी मां हिरासत में, पूछताछ जारी

रामपुर हरि थानाध्यक्ष अंजली कुमारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बच्चे की मौत जहर से होने की आशंका है. पुलिस ने आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है. परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर में महिला शिक्षक से आपत्तिजनक बात करने में प्रभारी प्रधानाध्यापक मिर्जा गालिब निलंबित



विज्ञापन
संतोष कुमार गुप्ता

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार गुप्ता

पत्रकारिता क्षेत्र में 24 वर्षों का समृद्ध अनुभव . क्राइम, राजनीतिक व प्रखंड तथा अंचल से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन