बदले मौसम ने किया बीमार, ओपीडी में बढ़े मरीज
बुखार, खांसी, जुकाम, उल्टी, दस्त की सर्वाधिक शिकायत
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बदल रहा मौसम लोगों को बीमार बना रहा है. इनमें बच्चों के साथ बड़े भी हैं. वायरल फीवर के साथ ही खांसी, जुकाम, उल्टी, दस्त जैसी बीमारियों से सभी परेशान हैं. सदर अस्पताल ही नहीं प्राइवेट क्लिनिकों में मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. कभी जबर्दस्त गर्मी तो कभी बारिश, मौसम का पता ही नहीं चल पा रहा है. सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं. मेडिसिन वार्ड हो या शिशु वार्ड, सभी फुल हैं. पीड़ितों में अधिकतर वायरल की चपेट में हैं. इसमें बुखार, जुकाम, खांसी से परेशान ज्यादा हैं. बारिश होने के बाद उल्टी- दस्त से भी लोग ग्रसित होने लगे हैं. बारिश के मौसम में पाचन क्रिया पर पड़ता है असर डॉ सीके दास कहते हैं कि बारिश के मौसम में शरीर में वात यानी वायु की वृद्धि होती है इसलिए हल्के व शीघ्र पचने वाला भोजन सामग्री का ही सेवन करना चाहिए. इस मौसम में वातावरण नमी होने से प्यास कम लगती है लेकिन पानी फिर भी पीते रहना चाहिए. फल और सलाद की सामग्री को धोकर काटकर ही खाना चाहिए. क्योंकि इनके अंदर कीड़े होने की आशंका रहती है. ब्रेकफास्ट में पोहा, उपमा, इडली, सूखे टोस्ट, पराठा आदि लिया जा सकता है. लंच में तले- भुने खाने के बजाए दाल, सब्जी, सलाद रोटी उपयुक्त रहती है. हल्दी डालकर दूध का सेवन पेट व त्वचा के लिए उपयुक्त रहता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए