मोतीपुर: 12 वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म के बाद हड़कंप, पिटाई के बाद सब्जी लदा ऑटो छोड़कर भागा आरोपी

Updated:
विज्ञापन

मोतीपुर: 12 वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म के बाद हड़कंप, पिटाई के बाद सब्जी लदा ऑटो छोड़कर भागा आरोपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोतीपुर के राजेपुर में 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना। आरोपी ऑटो छोड़कर फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

 मुजफ्फरपुर के मोतीपुर से अशोक पांडे की रिपोर्ट

विज्ञापन

Motipur Minor Assault: राजेपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घर में अकेली 12 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ गांव में ऑटो से सब्जी बेचने आए एक विवाहित युवक ने दुष्कर्म किया. घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी, लेकिन वह अपना सब्जी लदा ऑटो मौके पर ही छोड़कर भागने में सफल रहा.

सब्जी बेचने के बहाने घर में घुसा था आरोपी 

ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी विवाहित है और ऑटो में सब्जी लादकर गांव-गांव घूमकर बेचता है. घटना की शाम वह पीड़िता के दरवाजे पर पहुंचा. घर में बच्ची को अकेला पाकर वह अंदर दाखिल हुआ और उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी जब भागने लगा, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया और पिटाई कर दी.

पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी:

  • पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी का सब्जी लदा ऑटो जब्त कर लिया.
  • मेडिकल जांच: पीड़िता के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.
  • थानाध्यक्ष का बयान: थानाध्यक्ष रविकांत ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है.

पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में EOU का 'मास्टरस्ट्रोक': सासाराम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ससुराल में तड़के रेड, पटना से चाबी मंगाकर खुला बंद कमरा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन