महापौर के अधिकार में कटौती, सशक्त स्थायी समिति सदस्य अब पार्षदों के वोट से चुने जायेंगे

Updated:
विज्ञापन
महापौर के अधिकार में कटौती, सशक्त स्थायी समिति सदस्य अब पार्षदों के वोट से चुने जायेंगे

Members will now be elected by the votes of councillors

विज्ञापन

::: लोक सभा, विधान सभा सत्र के दौरान भी अब हो सकती है निगम बोर्ड की मीटिंग

मंत्री, विधायक, सांसद एवं एमएलसी की जगह उनके अधिकृत प्रतिनिधि को मीटिंग में उपस्थित रहने की मिली छूट

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, राज्य सरकार ने नगर निकायों के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगरपालिका एक्ट में संशोधन किया है, जिसके परिणामस्वरूप पार्षदों के अधिकार बढ़ गये हैं, जबकि महापौर के अधिकारों में कटौती की गई है. नये नियमों के अनुसार, अब महापौर अपनी कैबिनेट, यानी सशक्त स्थायी समिति, का गठन स्वयं नहीं कर पायेंगे. सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव पार्षदों के मतदान से होगा. यह पूरी प्रक्रिया जिलाधिकारी की निगरानी में संपन्न होगी. सरकार के इस फैसला से नगर निकाय के मुख्य पार्षदों को बड़ा झटका लगा है. विभाग ने यह फैसला नगर पालिका के कामकाज में पारदर्शिता लाने और विकास योजनाओं को तेजी से लागू करने के उद्देश्य से लिया है. इसके अलावा, अब निगम बोर्ड की बैठकों में मंत्री, विधायक और सांसदों के प्रतिनिधि भी मौजूद रह सकते हैं. हालांकि, उन्हें किसी भी मतदान में भाग लेने का अधिकार नहीं होगा. एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि अब विधानसभा या लोकसभा का सत्र चल रहा हो, तब भी नगर निगम बोर्ड की बैठकें हो सकती हैं. इस दौरान सांसद, विधायक, विधान पार्षद या फिर राज्य एवं केंद्रीय मंत्री के अधिकृत प्रतिनिधि मौजूद रह सकते हैं. विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. सरकार के इस फैसला का पार्षदों ने स्वागत किया है. कहा है सरकार को यह फैसला पहले ही लेना चाहिए था. नगर निगम में महापौर की मनमानी पर अंकुश लगेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
देवेश कुमार

लेखक के बारे में

By देवेश कुमार

पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन