छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर में लगे 8 टांके

Updated:
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला, सिर में लगे 8 टांके

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को पीटकर अधमरा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

Bihar Crime News: ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. बहन के साथ होने वाली छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक पर प्राणघातक हमला कर दिया. लक्ष्मी चौक के पास रोजाना स्कूल जाती छात्रा से फब्तियां कसने वाले मनचलों ने युवक को रास्ते में घेर लिया और डंडे, चाकू व डाइगर से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया.

विज्ञापन

घटना की मुख्य बातें

  • वजह: पीड़िता की बहन से लक्ष्मी चौक के पास रोजाना मनचले छेड़खानी करते थे.
  • हमला: 3-4 दिन पहले विरोध करने से नाराज बदमाशों ने रास्ते में घेरकर घातक हथियारों से हमला किया.
  • गंभीर चोटें: पीड़ित के सिर की हड्डी टूट गई है और 8 टांके लगे हैं.
  • पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने 6 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

सीसीटीवी फुटेज से पहचान की कोशिश

पीड़ित ने ब्रह्मपुरा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. उसने पुलिस से मांग की है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जाए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी खंगालकर बदमाशों की तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: साइड लेने के विवाद में छात्र का फोड़ा सिर, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन