साइड लेने के विवाद में छात्र का फोड़ा सिर, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

साइड लेने के विवाद में छात्र का फोड़ा सिर, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुजफ्फरपुर के होमलेस चौक पर साइड लेने के विवाद में एलएलबी छात्र और कार सवार के बीच भिड़ंत, छात्र का सिर फटा, पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

Muzaffarpur Road Rage:  काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के होमलेस चौक रोड में साइड लेने के मामूली विवाद में एलएलबी के छात्र दिवेश कुमार और कार सवार दंपत्ति के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान रॉड लगने से छात्र का सिर फट गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. उसके सिर में आठ टांके लगे हैं. सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने कार को जब्त कर लिया है.

विज्ञापन

एक-दूसरे पर लगाए आरोप, पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना के बाद दोनों पक्षों ने काजीमोहम्मदपुर थाने में लिखित शिकायत दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

दोनों पक्षों का दावा इस प्रकार है:

  • छात्र का आरोप: माड़ीपुर आजाद कॉलोनी निवासी एलएलबी छात्र दिवेश कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर गन्नीपुर लॉ कॉलेज से लौटते समय कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी. विरोध करने पर कार चला रहे चंदन वत्स ने रॉड से हमला कर दिया.
  • कार सवार महिला का पक्ष: दामुचक निवासी आरती कुमारी का कहना है कि बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मारी और फिर बदसलूकी करने लगे. उनके अनुसार, छात्र के दोस्त द्वारा निकाले गए रॉड के बचाव के दौरान दिवेश को चोट लग गई.

थानेदार चंद्रभूषण प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन मिले हैं और निष्पक्ष जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: मीनापुर: मुस्तफागंज मार्ग में हवाई फायरिंग करने वाला युवक पिस्टल व गोली के साथ गिरफ्तार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन