मुजफ्फरपुर जंक्शन को मिली 'तीसरी आंख' की सुरक्षा: नए कंबाइंड टर्मिनल में CCTV कैमरे चालू, जल्द खुलेगा आम यात्रियों के लिए

Author Lalitansoo|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जंक्शन (FILE PHOTO)

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. नए कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग में CCTV कैमरों से निगरानी शुरू हो गई है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद हो गई है. जल्द ही यह टर्मिनल आम यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा.

विज्ञापन

Muzaffarpur railway station: मुजफ्फरपुर रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है. मुजफ्फरपुर जंक्शन पर नए बने आधुनिक कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है. इस नए परिसर में तीसरी आंख यानी सीसीटीवी (CCTV) कैमरों से निगरानी का काम आधिकारिक रूप से शुरू हो चुका है. यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फिलहाल टर्मिनल के अलग-अलग हिस्सों में 22 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल किए गए हैं. इन कैमरों के जरिए मुख्य प्रवेश द्वार, प्रतीक्षालय (वेटिंग रूम) और लॉबी समेत हर कोने पर पैनी नजर रखी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कम होगा भीड़ का दबाव, मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा

रेलवे प्रशासन के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह पुख्ता होने के बाद अब इस कंबाइंड टर्मिनल बिल्डिंग को जल्द ही आम यात्रियों के उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा. इसके चालू होने से मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भीड़ का दबाव काफी कम होगा. साथ ही, उत्तर बिहार के इस प्रमुख रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी. कैमरों का कंट्रोल रूम आरपीएफ (RPF) और रेल पुलिस के समन्वय से काम करेगा ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत एक्शन लिया जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन