तिहाड़ जेल से रिहा होकर आवास पहुंचे साहेबगंज विधायक राजू सिंह, समर्थकों ने मनाया जश्न

Updated:
विज्ञापन

साहेबगंज विधायक डॉक्टर राजू सिंह अपने आवास पर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तिहाड़ जेल से रिहा होकर घर पहुंचे साहेबगंज विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह का समर्थकों ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

Sahebganj Mla News: साहेबगंज के बीजेपी विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह (राजू) दिल्ली के तिहाड़ जेल से रिहा होकर शनिवार की देर शाम प्रखंड के बारादाऊद स्थित कोल्ड स्टोर परिसर स्थित अपने निजी आवास पर पहुंचे. विधायक के पहुंचने की सूचना मिलते ही रविवार अहले सुबह से ही कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का हुजूम उनके आवास पर उमड़ पड़ा. लोगों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की.

विज्ञापन

न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था, जनता के प्यार से बीच में हूं: विधायक

समर्थकों के भारी उत्साह के बीच विधायक डॉ. राजू कुमार सिंह ने लोगों का आभार व्यक्त किया.

कार्यक्रम और संवाद से जुड़ी मुख्य बातें:

  • विधायक का बयान: विधायक श्री सिंह ने कहा कि उन्हें देश की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था. जनता और कार्यकर्ताओं के प्यार व आशीर्वाद की बदौलत ही वे पुनः सबके बीच उपस्थित हुए हैं.
  • समर्थकों का जमावड़ा: अहले सुबह से ही विधायक के निजी आवास पर क्षेत्र के हजारों लोगों व कार्यकर्ताओं की आवाजाही लगी रही.
  • उपस्थिति: इस अवसर पर सुमन ठाकुर, विजय पासवान, सोनू सिंह, मोहम्मद नेयाज आलम समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: मकान निर्माण के दौरान 33 हजार वोल्ट तार की चपेट में आया राजमिस्त्री, हालत चिंताजनक


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन