बिहार के इस जिले में मानसून एक्टिव होने के बाद भी नहीं हुई बारिश, अच्छी बारिश का इंतजार

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 Jun 2025 8:06 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Muzaffarpur Weather: बिहार के मुजफ्फरपुर के लोगों को बारिश का इंतजार है. मौसम विभाग के मुताबिक पूरे बिहार में मानसून एक्टिव हो गया है. लोगों को गर्मी में परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

Muzaffarpur Weather, वरीय संवाददाता: उत्तर बिहार में मानसून की सक्रियता के बावजूद मुजफ्फरपुर शहर में रविवार को लोगों को घोर निराशा हाथ लगी. दोपहर के 12 बजे के बाद मौसम बदला, काले घने बादल छाए रहने के बावजूद झमाझम बारिश की उम्मीद लगाए बैठे शहरवासियों को सिर्फ हल्की बूंदाबांदी से ही संतोष करना पड़ा. कुछ देर की फुहारों के बाद मौसम फिर बदल गया, जिसके कारण उमस अपने चरम पर पहुंच गयी और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

मौसम विभाग ने 24 जून तक अच्छी बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन रविवार का दिन शहर के लिए उमस भरा रहा. अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.0 डिग्री अधिक था. न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा की गति 10.5 किलोमीटर प्रति घंटा और हवा की दिशा पुरवा रही.

कहीं धूल तो कहीं भीगी थी सड़के

शहर में मानसून की असमानता भी साफ देखने को मिली. जहां कुछ इलाकों में हल्की बारिश से सड़कें भीगी नजर आयी, वहीं दूसरी ओर कई हिस्सों में धूल उड़ती रही. हालात यह थे कि अघोरिया बाजार में बारिश हो रही थी तो रामदयालु नगर व अतरदह रोड में सड़कों पर धूल उड़ रही थी. लोग अब भी अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि उमस भरी गर्मी से राहत मिल सके और मानसून अपनी पूरी सक्रियता के साथ शहर को तरबतर कर सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार के 4 जिलों में अगले 48 घंटे होगी भयंकर बारिश, 15 जिलों में IMD का अलर्ट, ठनका और आंधी-तूफान की भी चेतवानी

अगले दो दिन बारिश की संभावना

मानसून की बेरुखी के बावजूद, शहरवासियों के लिए उम्मीद की किरण बची है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 23 और 24 जून को मुजफ्फरपुर में अच्छी बारिश की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से शहर में हल्की बूंदाबांदी और उमस भरा मौसम बना हुआ है, जिससे लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: बिहार के 9400000 परिवारों के बैंक अकाउंट में आएंगे 2-2 लाख! जानिए कौन-कौन होंगे इसके हकदार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन