बस इंचार्ज कुंदन सिंह हत्या मामले में कोर्ट स्थानांतरण के लिए 27 जून को सुनवाई

Hearing on June 27 for court transfer
संवाददाता, मुजफ्फरपुर छह वर्ष पूर्व बैरिया बस स्टैंड में बस इंचार्ज कुंदन सिंह हत्या मामले में पत्नी अंचला कुमारी ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह की कोर्ट में कोर्ट स्थानांतरण के लिए अर्जी दाखिल की थी. इस पर बुधवार को सुनवाई हुई. मामले में प्रधान जिला जज ने एडीजे-20 के न्यायाधीश शरद चंद्र कुमार से रिपोर्ट मांगी है.कोर्ट स्थानांतरण को लेकर सुनवाई की अगली तिथि 27 जून निर्धारित की गयी है. अचला ने नौ जून को प्रधान जिला जज के काेर्ट में कोर्ट स्थानांतरण की अर्जी दाखिल की थी. बता दें कि एडीजे-20 ने हिस्ट्रीशीटर राकेश कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर के आरोप मुक्ति का आवेदन खारिज किया था. इसके पहले जेल मे बंद अनिल चौबे का भी आरोप मुक्ति का आवेदन को कोर्ट ने खारिज किया था.आरोपित अनिल चौबे व हिस्ट्रीशीटर राकेश कुमार उर्फ चुन्नू ठाकुर का सत्र विचारण एक साथ चल रहा है. यह मामला आरोप गठन के लिये चल रहा है. पिछले वर्ष से दोनों आरोपित जेल में है. चार्जशीट में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि कोल्हुआ निवासी कुंदन सिंह की हत्या कोर्ट में गवाही देने से रोकने के लिए हुई थी. कुंदन सिंह सदर थाना क्षेत्र के चर्चित पंकज हत्याकांड में गवाह था. आरोपितों ने उसे कोर्ट में गवाही देने से मना किया था, लेकिन वह नहीं मान रहा था. एक फरवरी 2019 को कुंदन सिंह की हत्या कर दी गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Premanshu Shekhar
I have 16 years of journalism experience, working as a Bureau Chief at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on crime,political, social, and current topics.I have experience covering assembly and parliamentary elections reporting.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




