एचडीएफसी बैंक के गोल्ड ऋण अधिकारी पर जानलेवा हमला, लूटपाट का आरोप
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक के गोल्ड ऋण अधिकारी पर जानलेवा हमला, लूटपाट का आरोप
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर.
एचडीएफसी बैंक के ब्रह्मपुरा शाखा के गोल्ड ऋण अधिकारी मुसहरी थाना के मनिका विशुनपुर चांद निवासी शिवेश कुमार मिश्रा पर जानलेवा हमला किया गया है. उसने आरोप है कि वह शुक्रवार को बैंक में कार्य कर रहे थे तब गार्ड की मिलीभगत से एक कर्मी उनके केबिन में आ गया. वहां उनके साथ अश्लील हरकत करने लगा. इसके बाद उन्होंने उसे डांटकर शाखा से बाहर निकाला. काम खत्म होने के बाद वह पार्किंग से बुलेट निकालने लगे तो वह पंचर थी. वायरिंग का तार भी काटा हुआ था. इसी बीच आरोपित दो अज्ञात लोगों के साथ पार्किंग में पहुंच गया. उन्हें घेर कर मारपीट की गई. उसको आशंका है कि 35 लाख रुपये के गोल्ड लोन को वह लूटने आए थे. इसके बाद रड से मारकर उनका सिर फोड़ दिया गया. इतना ही नहीं आरोपियों ने उन्हें जान का भय दिखाकर गले से सोने की चेन व अंगूठी लूट ली. शोरगुल करने पर आरोपी भाग गए. ब्रह्मपुरा थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है. आवेदन मिलने पर इसकी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, पीड़ित का कहना है कि वह शनिवार को पूरा दिन सदर अस्पताल में इलाज करवा रहा था. ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री से लेकर सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी व थानेदार को अपनी शिकायत भेज दी है.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन