ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से ने बच्चों को सिखाए शतरंज की चालों के गुर, प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

Updated:
विज्ञापन

अखिल बिहार शतरंज संघ की ओर से प्रतियोगिता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से ने मुजफ्फरपुर में आयोजित शतरंज प्रशिक्षण शिविर में युवा खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखाईं. उन्होंने ओपनिंग, मिडिल गेम और एंड गेम की आधुनिक तकनीकों व रणनीतियों पर जोर दिया. शिविर का समापन प्रमाण पत्र वितरण के साथ हुआ.

विज्ञापन

Praveen Thipsay Muzaffarpur: अखिल बिहार शतरंज संघ के तत्वाधान में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ द्वारा रामदयालु स्थित चंद्रविला में आयोजित विशेष शतरंज प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर के ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से ने प्रतिभागियों को शतरंज खेल की बारीकियों से रूबरू कराया. उन्होंने खिलाड़ियों को ओपनिंग. मिडिल गेम और एंड गेम की आधुनिक तकनीकों व रणनीतियों के बारे में विस्तार से समझाया.

विज्ञापन

ग्रैंडमास्टर ने दी कड़ी मेहनत की सलाह, मुख्य अतिथि ने किया प्रोत्साहित

समापन समारोह में ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से ने सभी युवा खिलाड़ियों को लगन और निरंतर मेहनत करने की सलाह दी. समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. शलभ सिन्हा थे. जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया. इस अवसर पर ग्रैंडमास्टर थिप्से द्वारा सभी सफल प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र और मेडल का वितरण किया गया.

खेल और समाज की कई दिग्गज हस्तियां रहीं मौजूद

कार्यक्रम में सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रबंध निदेशक अमिताभ चंद्रा. जिला क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव उदय शंकर शर्मा. जिला शतरंज संघ के सचिव हिमांशु कुमार. उपाध्यक्ष आभास कुमार. संयुक्त सचिव मनीष कुमार. सुनील कुमार. अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त सचिव नंद किशोर श्रीवास्तव. आलोक कुमार. राहुल कुमार. हिमांशु हर्ष और सीतामढ़ी जिला शतरंज संघ के सचिव विजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

संघ अध्यक्ष ने जताया आभार

समारोह के अंत में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विनय कुमार ने सभी अतिथियों. प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया.

ये भी पढ़ें:समिधा वेलफेयर सोसाइटी क्रिकेट टूर्नामेंट: सुपर 11 ने सुपर 12 को हराकर जीता खिताब


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन