समिधा वेलफेयर सोसाइटी क्रिकेट टूर्नामेंट: सुपर 11 ने सुपर 12 को हराकर जीता खिताब

Updated:
विज्ञापन

समिधा वेलफेयर सोसाइटी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

समिधा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. सुपर 11 ने सुपर 12 को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की. प्रियांशु कुमार 'मैन ऑफ द मैच' रहे.

विज्ञापन

Samidha Cricket Tournament: समिधा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. कांटी स्थित स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में सुपर 11 ने सुपर 12 की टीम को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की.

विज्ञापन

सुपर 12 ने बनाए थे 123 रन, सुपर 11 ने हासिल किया लक्ष्य

टूर्नामेंट के फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर 12 की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 123 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर 11 की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. टीम ने महज 5 विकेट खोकर अंतिम ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया. मैच में शानदार ऑलराउंड खेल दिखाने वाले प्रियांशु कुमार को 'मैन ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया.

विजेता और उपविजेता टीम को मिला ट्रॉफी व मेडल

मैच के समापन के बाद समिधा कोचिंग सेंटर की निदेशक कारी साहु ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया. उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं है. क्रिकेट खेलने से शरीर स्वस्थ और फिट रहता है. इसके अलावा अनुशासन. धैर्य. एकाग्रता. आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है.

मैदान में मौजूद रहे कई गणमान्य लोग

मुकाबले के दौरान दर्शकों ने पूरे उत्साह के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. इस अवसर पर इंजीनियर बिमलेश कुमार बिमल. शिक्षक अमलेश कुमार अमर. अभिषेक कुमार यादव. अमित कुमार. छोटू. रोशन. शिवम. रितेश. अंकित. प्रकाश. प्रिंस. बिट्टू और आयुष ललित मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: जिला परिषद सभागार में कर्मचारी महासंघ का संयुक्त सम्मेलन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग तेज



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन