बंदरा में कन्याओं ने निकाली कलश शोभा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विशनपुर गांव स्थित श्रीरामजानकी मठ के नवनिर्मित भवन में ठाकुरजी के गृह प्रवेश एवं हनुमानजी की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

श्रीरामजानकी मठ में चार दिवसीय महायज्ञ का उद्घाटन नये भवन में ठाकुरजी के गृह प्रवेश व हनुमानजी की होगी प्राण प्रतिष्ठा प्रतिनिधि, बंदरा विशनपुर गांव स्थित श्रीरामजानकी मठ के नवनिर्मित भवन में ठाकुरजी के गृह प्रवेश एवं हनुमानजी की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया.कलश शोभायात्रा में शामिल 151कन्या समेत अन्य श्रद्धालुओं ने श्रीराम का नारा लगाते हुए बूढ़ी गंडक नदी के हरपुर घाट पर पहुंचे. वहां आचार्य सुदर्शन झा ने मुख्य यजमान रामदेव राय समेत सभी कन्याओं को जलबोझी करायी. उसके बाद यज्ञ स्थल पर पहुंची. तत्पश्चात आचार्य द्वारा कलश स्थापित कराया गया. आयोजन समिति के सदस्य विन्देश्वर राय ने बताया कि शनिवार को हनुमानजी की प्राण-प्रतिष्ठा, रविवार को अखंड रामधुन महायज्ञ आरंभ होगा. सोमवार को रामधुन समापन के बाद रात्रि में विवाह कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. जदयू के युवा नेता प्रभात किरण ने चार दिवसीय महायज्ञ का उद्घाटन किया. कलश शोभायात्रा में आयोजन समिति के अध्यक्ष रविंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष उपेंद्र पंडित, सचिव दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश राय, राजेन्द्र सिंह, सत्यनारायण सिंह, विन्देश्वर राय, नन्दकिशोर राय, मुकेश राय, फकीरा सिंह, महेश सिंह, अजय सिंह समेत अन्य ग्रामीण शामिल थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन