ePaper

मोबाइल झपटने में बाइक की चपेट में आयी बच्ची, मौत

Updated at : 22 Jul 2024 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल झपटने में बाइक की चपेट में आयी बच्ची, मौत

माधोपुर हजारी में सोमवार को बाइक की ठोकर से रमेश राम की तीन वर्षीया पुत्री संतोषी कुमारी की मौत हो गयी. बताया गया कि वह हाथ में मोबाइल लेकर खड़ी थी.

विज्ञापन

साहेबगंज. माधोपुर हजारी में सोमवार को बाइक की ठोकर से रमेश राम की तीन वर्षीया पुत्री संतोषी कुमारी की मौत हो गयी. बताया गया कि वह हाथ में मोबाइल लेकर खड़ी थी. इस दौरान पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया. इस दौरान बच्ची बाइक की चपेट में आ गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना को अंजाम देकर भाग रहा बाइक सवार घटनास्थल से कुछ दूर आगे जाकर सड़क पर बाइक छोड़कर भाग निकला. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन