सकरा में बाइक की ठोकर से बच्ची की मौत

सकरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित सीहो चौक के निकट बुधवार को बाइक की ठोकर से मोना कुमारी (नौ) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.
एनएच 28 स्थित सीहो चौक के पास हुई घटना प्रतिनिधि, सकरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित सीहो चौक के निकट बुधवार को बाइक की ठोकर से मोना कुमारी (नौ) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वह सीहो निवासी पप्पू महतो की पुत्री थी. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. बताया गया कि बच्ची सीहो चौक की ओर से अपने घर जा रही थी. इसी दौरान तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने ठोकर मार दी, जिससे बच्ची ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद मृतक के परिजन एवं ग्रामीण आक्रोशित हो गये. लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया़
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










