ePaper

चौथी जिला तैराकी प्रतियोगिता 21 जून को

Updated at : 16 Jun 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
चौथी जिला तैराकी प्रतियोगिता 21 जून को

Fourth District Swimming Competition

विज्ञापन

प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये जिला तैराकी संघ ने की बैठक उपमुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर चौथी जिला तैराकी प्रतियोगिता 21 जून को अखाड़ाघाट के एफसीआइ गोदाम रोड स्विमफिट स्वींमिंग अकादेमी में होगी. वार्षिक जिला तैराकी प्रतियोगिता मे किड्स, सब जूनियर, जूनियर, सीनियर व मास्टर्स वर्ग के स्त्री-पुरुष तैराक भाग लेंगे. प्रवेश आयु छह वर्ष से पचास वर्ष से अधिक की रखी गयी है. इस बार विशेष इवेंट मे बाई फिन भी रखा गया है. यह खुली प्रतियोगिता होगी, जिसमे कोई भी तैराक पंजीयन के आधार पर भाग ले सकते हैं. पंजीयन बीस जून तक किया जायेगा. प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिये सोमवार को जिला तैराकी संघ ने बैठक की. जिसमें जिला तैराकी को बढ़वा देने के लिये विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्पोर्ट्स क्लबों को भाग लेने की अपील की गयी. बैठक मे जिला तैराकी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आभास कुमार, सचिव कुंदन राज, कोच अजय मिश्रा, अनुज कुमार सहित अन्य सदस्यों ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Kumar

लेखक के बारे में

By Vinay Kumar

I am working as a deputy chief reporter at Prabhat Khabar muzaffarpur. My writing focuses on political, social, and current topics.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन