Muzaffarpur : रुदहां सनाठी गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घर जले

Updated:
विज्ञापन
Muzaffarpur : रुदहां सनाठी गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घर जले

Muzaffarpur : रुदहां सनाठी गांव में ���ॉर्ट सर्किट से लगी आग, तीन घर जले

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोचहां प्रखंड की रामपुर जयपाल पंचायत के रुदहां सनाठी गांव में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग लग गयी, जिसमें तीन घर जल गये़ ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. समाजसेवी सह मुखिया प्रतिनिधि सुधीर सहनी, पवन कुमार सिंह ने सीओ विश्वजीत कुमार, गरहां थाना व राजस्व कर्मचारी अश्वनी कुमार को घटना की सूचना दी है. वहीं पीड़ित परिवार के लिए तत्काल सरकारी सहायता की मांग की है. बताया गया कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लगी और कुछ ही देर में अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया. इस दौरान रंजीत राय, संजीत राय और जयमंगल राय के घर सहित सामान जल गये. सीओ ने बताया कि पीड़ितों को तत्काल सहायता देने का आदेश अंचल नाजिर पवन कुमार को दिया गया है. वहीं पीड़ितों ने घटना में चार लाख की संपत्ति जलने का दावा किया है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन