बोचहां सीएचसी में स्टोर रूम के पास लगी आग, अफरातफरी

Updated:
विज्ञापन

बोचहां प्रखंड क्षेत्र के बोचहां सीएचसी अस्पताल परिसर में अचानक आग लग गयी. घटना अस्पताल परिसर के दवा स्टोर रूम के पास लगी, जिससे अस्पताल कर्मी, मरीज सहित अन्य लोगों में अफरातफरी मच गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बोचहां प्रखंड क्षेत्र के बोचहां सीएचसी अस्पताल परिसर में अचानक आग लग गयी. घटना अस्पताल परिसर के दवा स्टोर रूम के पास लगी, जिससे अस्पताल कर्मी, मरीज सहित अन्य लोगों में अफरातफरी मच गयी. अस्पताल परिसर में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे़ हेल्थ मैनेजर आशीष मिश्रा ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया. इससे अस्पताल के दवा स्टोर से लेकर अन्य सामग्री बच पायी. वहीं हेल्थ मैनेजर ने घटना की सूचना से अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सरोज सिन्हा और सिविल सर्जन को अवगत कराया है. बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन