ग्रिल कारोबारी से मांगी रंगदारी, धमकी भी दी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

विज्ञापन

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

विज्ञापन

माड़ीपुर के आइबी रोड निवासी ग्रिल कारोबारी मो रोजे आलम ने तीन लाख रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें उन्होंने माड़ीपुर पावर हाउस चौक के एक व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया है. रंगदारी नहीं देने पर आरोपी के द्वारा गोली मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. कारोबारी ने पुलिस को बताया कि पावर हाउस चौक स्थित सेंट्रल बैंक के सामने उनकी दुकान है. कारोबारी ने आरोप लगाया है कि मंगलवार को वह अपने दोस्त के घर पर थे. इसी दौरान रात 8:17 मिनट पर आरोपी ने कॉल कर घर से बाहर निकलने के लिए बोला और फोन काट दिया. वे घर से बाहर निकले तो परवेज कुछ साथियों के साथ बाहर खड़ा था. उसने कॉलर पकड़ ली. कहा-तीन लाख रुपये दे देना, नहीं तो गोली मार देंगे. हल्ला होने पर स्थानीय लोग जमा होने लगे. भीड़ बढ़ने पर आरोपी अपने साथियों के साथ भाग निकला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन