पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने वेटरन डे को सफल बनाने का लिया निर्णय

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने वेटरन डे को सफल बनाने का लिया निर्णय
साहेबगंज. पूर्व सैनिक सेवा परिषद की साहेबगंज शाखा की मासिक बैठक रविवार को थाना रोड स्थित परिषद कार्यालय में हुई. अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष पीएन राय ने की. बैठक में बीआरसी सेंटर दानापुर में 14 जनवरी को होने वाले वेटरन डे में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का निर्णय लिया गया. इसके लिए आवागमन की व्यवस्था पर विमर्श किया गया.
इसीएचएस पॉली क्लिनिक मुजफ्फरपुर में दवा की कमी होने एवं कुछ सदस्यों का ओआरओपी 3 के बकाया एरियर का भुगतान नहीं होने पर सदस्यों ने असंतोष जताया. शाखाध्यक्ष पीएन राय ने परिषद के संयोजक मनोज कुमार सिंह से मिलकर एरियर भुगतान कराने का भरोसा दिलाया. बैठक में राणा प्रताप सिंह, भाग्य नारायण सिंह, रघुवीर पंडित, नागेश्वर चौधरी, रामचंद्र दास, रायन राय, गौतम सिंह, रामचंद्र सिंह, शिवनारायण सिंह, उमेश सिंह, शंभु राम, हृदय नारायण महतो, लक्ष्मण महतो, कॉलेश शाह, त्रिवेणी चौधरी, शिव शंकर सहनी आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




