नेपाल में भूकंप, मुजफ्फरपुर में भी झटका, सहमे लोग
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 May 2020 7:12 AM
Earthquake impact wave and seismic activity digital 3d background
नेपाल में मंगलवार की देर रात कम तीव्रता वाला भूकंप आया. इसके झटके नेपाल से सटे उत्तर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किये गये. इसका असर मुजफ्फरपुर में भी महसूस किया गया.
मुजफ्फरपुर : नेपाल में मंगलवार की देर रात कम तीव्रता वाला भूकंप आया. इसके झटके नेपाल से सटे उत्तर बिहार के सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किये गये. इसका असर मुजफ्फरपुर में भी महसूस किया गया. रात करीब 11 :40 बजे मुजफ्फरपुर में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये.
मुजफ्फरपुर में कई लोग घबरा गये और फोन कर एक-दूसरे से भूकंप को लेकर पूछताछ करने लगे. कई लोगों की नींद खुल गयी. नेपाल के समाचार पत्रों के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल के सुंदरवती से दो किलोमीटर दूर था.
इसकी तीव्रता करीब 5.3 थी. भूकंप की सूचना कई लोगों ने ट्विटर पर साझा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










