माड़ीपुर रेलवे ब्रिज की वजह से थमी ट्रेनों की रफ्तार, रेलवे का 25 किमी/घंटा का लक्ष्य अटका
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन

माड़ीपुर रेलवे ब्रिज की वजह से थमी ट्रेनों की रफ्तार, रेलवे का 25 किमी/घंटा का लक्ष्य अटका
विज्ञापन
::: 10 किमी प्रतिघंटा के रफ्तार से ही वर्तमान में गुजरती है ट्रेनें
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
शहर के माड़ीपुर रेल यार्ड में ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने की रेलवे की कोशिशों को माड़ीपुर रेलवे ओवरब्रिज से तगड़ा झटका लगा है. रेलवे का परिचालन विभाग यार्ड में ट्रेनों की गति को 10 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 25 किमी प्रति घंटा करना चाहता है , लेकिन माड़ीपुर आरओबी (रेल ओवरब्रिज) के कारण ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है. इस गति वृद्धि के लिए सीआरएस (कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी) से अनुमति की आवश्यकता होगी, जिन्होंने पहले ही यहां ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने से इनकार कर दिया है.अधर में लटका नया ओवरब्रिज, बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें
माड़ीपुर में एक नया रेल ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव है, जिसका काम 2022 में शुरू हो चुका है. हालांकि, केवल दो पाइलिंग होने के बाद से ही काम पिछले करीब दो साल से ठप पड़ा है. निर्माण स्थल पर अभी भी अतिक्रमण है, और न ही बिजली के हाइटेंशन तार हटाए गए हैं और न ही पानी की पाइपलाइन को शिफ्ट किया गया है. हाल ही में हुई बारिश ने स्थिति को और भी खराब कर दिया है. निर्माण स्थल पर पानी जमा हो गया है, जिससे वहां रखा सरिया जंग खा रहा है. इन समस्याओं को देखते हुए, ऐसा लग रहा है कि अगले तीन महीने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










