Bihar Photos: अस्पताल का चक्कर लगाते रहे 9 कोरोना पॉजिटिव CRPF जवान, मचा हड़कंप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2022 1:54 PM

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में CRPF के 9 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं. संक्रमित जवानों को इलाज के लिए SKMCH से सदर अस्पताल भेजा गया है. लेकिन सदर अस्पताल में उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं दिखा.

विज्ञापन
undefined

मुफ्फरपुर में सीआरपीएफ के 9 जवान कोरोना संक्रमित पाए गये. लेकिन इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा.

undefined

सीआरपीएफ के पॉजिटिव पाए गये सभी 9 जवानों को पहले एसकेएमसीएच लाया गया लेकिन यहां से उन्हें सदर अस्पताल भेज दिया गया. बीमार जवानों को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया.

undefined

मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल आने पर संक्रमित जवानों की अस्पताल प्रशासन ने कोइ सुध नहीं ली.अस्पताल के गेट पर वो घंटों खड़े रहे. इस बीच अस्पातल परिसर में हड़कंप मचा रहा.

undefined

कोरोना संक्रमित सीआरपीएफ जवान एंबुलेंस में बैठे इंतजार करते रहे कि उन्हें अस्पताल के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी. लेकिन अस्पताल के कर्मी भी उनसे दूर रहे. घंटों तक सभी पॉजिटिव बाहर ही रहे.

undefined

सीआरपीएफ के संक्रमित जवानों को लेकर आए उनके साथी भी परेशान रहे. अस्पताल में कोई सुध नहीं ली गयी. तमाम दावे खोखले दिखे.

undefined

संक्रमितों को लेकर अफरातफरी का माहौल बना रहा. दो बड़े अस्पतालों के बीच मरीज को भर्ती करने की समस्या भी सामने आयी है.

undefined

संक्रमित के साथ आए व्यक्ति अस्पातल के कर्मियों के सामने लगातार गुहार लगाते दिखे कि पहले मरीज को भर्ती किया जाए लेकिन अस्पताल प्रशासन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा सका. जिसके कारण मरीज लंबे समय तक बाहर ही खड़े रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन