मुजफ्फरपुर में बुल्डोजर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा-माले का बड़ा प्रदर्शन: डीएम दफ्तर पर गूंजे नारे

Author Deepak|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

भाकपा माले की ओर से धरना | Prabhat Khabar Network

मुजफ्फरपुर जिले में गरीबों और दलितों को उनकी जमीनों से बेदखल करने के खिलाफ चौतरफा आक्रोश भड़क उठा है. भाकपा-माले और खेग्रामस के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में एक विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Muzaffarpur DM office protest:मुजफ्फरपुर जिले में गरीबों और दलितों को उनकी जमीनों से बेदखल करने और उजाड़ने के खिलाफ चौतरफा आक्रोश भड़क उठा है. आज भाकपा-माले और बिहार राज्य खेतिहर ग्रामीण मजदूर सभा (खेग्रामस) के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में एक विशाल धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस दौरान हजारों की संख्या में पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

'बुल्डोजर राज' के खिलाफ फूटा जनता का गुस्सा

प्रदर्शन के दौरान भाकपा-माले और खेग्रामस के नेताओं ने आरोप लगाया कि विकास और अतिक्रमण हटाने के नाम पर केवल दलितों और वंचितों को निशाना बनाया जा रहा है. आंदोलनकारियों ने 'बुल्डोजर राज मुर्दाबाद' के गगनभेदी नारे लगाए. नेताओं ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए किसी भी गरीब को उजाड़ना न्यायसंगत नहीं है. प्रशासन कॉरपोरेट और भू-माफियाओं के इशारे पर काम करना बंद करे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन