जिले में 254 सड़कों का निर्माण शुरू, ग्रामीणों की राह होगी आसान

Updated:
विज्ञापन
जिले में 254 सड़कों का निर्माण शुरू, ग्रामीणों की राह होगी आसान

जिले में 254 सड़कों का निर्माण शुरू, ग्रामीणों की राह होगी आसान

विज्ञापन

पूर्वी वन प्रमंडल में 130 सड़कों का होगा निर्माण, 167 करोड़ से ज़्यादा की राशि स्वीकृत

पश्चिमी प्रमंडल में 48 सड़कें और पूर्वी टू प्रमंडल में 76 सड़कों का होगा निर्माण

जिला संचालन समिति ने 12 पुलों के निर्माण के लिए टेंडर निकाला

मुख्य संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जिले के ग्रामीण इलाकों में जल्द ही सड़कों का जाल बिछेगा. सीएम नीतीश कुमार ने 254 ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के बाद इन सड़कों का निर्माण प्रारंभ हो गया. ग्रामीण कार्य विभाग के तहत, जिले के तीन प्रमंडलों में सड़कों का निर्माण किया जाएगा. पूर्वी वन प्रमंडल में 130 सड़कों का निर्माण होगा, जिनकी कुल लंबाई 257.491 किलोमीटर है. इसके लिए 167.69 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. पश्चिमी प्रमंडल में 48 सड़कें बनेंगी, जिनकी कुल लंबाई 74.33 किलोमीटर है, और इसके लिए 50.30 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. पूर्वी टू प्रमंडल में 76 सड़कों का निर्माण होगा, जिनकी लंबाई 132.06 किलोमीटर होगी और इसके लिए 8448.17 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं.सड़कों के बनने से उन्हें जिला मुख्यालय तक पहुंचने में आसानी होगी और उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा. डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे जिले के विकास को नई गति मिलेगी.

पुलों का होगा निर्माण

सड़कों के साथ-साथ, जिला संचालन समिति ने 12 पुलों के निर्माण के लिए टेंडर निकाला है.. इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण इलाकों में आवागमन और भी सुगम होगा. सभी संवेदकों को मानसून से पहले सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क अवशेष योजना के तहत, 41 नई सड़कों के निर्माण की स्वीकृति भी दी गई है, जिनकी निविदा 19 मई से आमंत्रित की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रभात कुमार

लेखक के बारे में

By प्रभात कुमार

प्रभात कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रभात का 18 वर्षों का अनुभव है. प्रशासनिक नीतियों के विश्लेषण, राजनीतिक घटनाक्रमों की सटीक रिपोर्टिंग और खोजी पत्रकारिता में इनकी रुचि है. जटिल विषयों को सरल और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की इनमें क्षमता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन