महिला के सिर पर हमला मामले में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला

Author Kumar dipu
Updated:
विज्ञापन
महिला के सिर पर हमला मामले में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला

महिला के सिर पर हमला मामले में सीसीटीवी फुटेज को खंगाला

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल स्थित मॉडल अस्पताल में दवा ले रही मुशहरी की रहने वाली महिला चंदा खातून पर सुरक्षा गार्ड द्वारा लाठी चटकाने के मामले की जांच सोमवार को अधीक्षक बाबू साहब झा ने की. अधीक्षक ने सीसीटीवी कैमरे की जांच की. जांच के दौरान सुरक्षा गार्ड की ओर से बाहर खड़े मरीज को हटाने की कवायद की जा रही थी. हालांकि लाठी चटकाते कोई तस्वीर सीसीटीवी के फुटेज में नहीं दिखी है. जहां महिला लाइन में लगी थी, वहां कैमरा ओझल हो जा रहा है. अधीक्षक ने मौजूदा सुरक्षा गार्ड से भी पूछताछ की. अधीक्षक बाबू साहब झा ने कहा कि जांच की जा रही है. अभी ठोस सबूत नहीं मिले हैं. मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जानी है. यहां बता दें कि शनिवार को ओपीडी में दवा ले रही महिला के सिर पर लाठी लगी थी. इससे उसका सिर फट गया. उसके बाद परिजनों ने जम कर हंगामा किया था. उसके बाद अस्पताल प्रशासन ने उसका इलाज कराया था. इधर, घटना के बाद महिला ने नगर थाने पहुंच गार्ड के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी. अधीक्षक बाबू साहब झा ने कहा कि महिला का इलाज तत्काल करा दिया गया है. उसे लिखित शिकायत देने को कहा गया है. मामले की जांच की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
कुमार दीपू

लेखक के बारे में

By कुमार दीपू

स्वास्थ्य, राजनीति, समाज और समसामयिक विषयों पर दीपू रिपोर्टिंग करते हैं. इन्हें पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन